April 20, 2024

मप्र की आधी आबादी को लगा पहला डोज- आज 10 लाख को टीके का लक्ष्य

मध्य प्रदेश में कोरोना से बचाव के लिए 3 करोड़ 31 लाख से ज्यादा को वैक्सीन लग चुकी है। यानी वैक्सीन के लिए पात्र प्रदेश के 50% लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लग गया है। इसमें से 18+ वाली की संख्या 1.77 करोड़ से ज्यादा है। बुधवार को प्रदेश में 10 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

मध्य प्रदेश में 3 करोड़ 31 लाख 475 लोगों को वैक्सीन लगी है। इसमें 2 करोड़ 78 लाख 7 हजार 779 लोगों को पहला और 52 लाख 92 हजार 696 लोगों को दूसरा डोज लगा है। इसमें 18-44 उम्र के 1 करोड़ 77 लाख 64 हजार 716, 45-60 उम्र के 93 लाख 41 हजार 783 और 60 उम्र से ऊपर के 59 लाख 93 हजार 976 लोगों को वैक्सीन लगी है।

भोपाल में बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए 300 सेंटर बनाए गए हैं। यहां 44 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. उपेन्द्र दुबे ने बताया कि ग्रामीण और शहरी 300 सेंटर पर वैक्सीनेशन होगा। यहां 32 हजार कोवीशील्ड का पहला और दूसरा और करीब 12 हजार कोवैक्सिन का दूसरा डोज लगेगा।

शहरी सेंटर पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही वैक्सीन लगवा सकेंगे, हालांकि अभी लोग ऑन साइट कम ही स्लॉट बुक कर रहे हैं। दूसरा डोज लगाने वाले सीधा जाकर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगा सकेंगे। ऑनलाइन स्लॉट बुक होने वाले सेंटर पर 3 बजे के बाद वैक्सीन बचने पर ऑन साइट रजिस्ट्रेशन कर वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके अलावा नगर निगम के 85 सेंटर पर भी ऑन साइट रजिस्ट्रेशन से वैक्सीन लगेगी।

About Author