
देश में बीते 24 घंटे में कुल 38,335 नए केस सामने आए। जिसमें केरल के बाद अब हिमाचल में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार चिंता बढ़ा रही है। यहां मंगलवार को 419 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, 186 ठीक हुए और 2 की मौत हो गई। यहां नए केस 11 जून के बाद सबसे ज्यादा हैं। तब 505 संक्रमित मिले थे।
राज्य में एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या भी 16 दिन से बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में इसमें 232 की बढ़ोतरी हुई है। अब यहां 2,318 मरीजों का इलाज चल रहा है। पूरे देश की बात करें तो मंगलवार को 38,335 नए मरीज मिले, 39,609 ठीक हुए और 496 ने जान गंवाई। इस तरह एक्टिव केस में 1,399 की कमी आई।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,335
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 39,609
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 496
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.20 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.12 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.29 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.80 लाख
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने पहलवानों की याचिका पर बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिये
सामूहिक विवाह में 200 से अधिक बेटियों का प्रेगनेंसी टेस्ट किसके आदेश पर किया गया – कमलनाथ
शिवराज का कानून व्यवस्था पर ध्यान नहीं, उन्हें खुद ही यह बात स्वीकार करनी पड़ रही है – कमलनाथ