April 19, 2024

कृष्ण जन्माष्टमी- ब्रजभूमि पर उल्लास, लाला की हो रही जय-जयकार

देश में आज कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है. वहीं मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है। सोमवार रात को भगवान श्रीकृष्ण घर-घर में जन्मेंगे। इसे लेकर ब्रजभूमि पर उल्लास है। ब्रज के लाला की जय-जयकार हो रही है। हजारों भक्त श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का साक्षी बनने के लिए मथुरा पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी जन्माष्टमी पर कान्हा के दर्शन करने मथुरा आ रहे हैं। उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन देर रात तक तैयारियों में जुटा रहा। कान्हा की नगरी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सहित प्रमुख मंदिरों रविवार शाम होते ही रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शहर के चौराहों पर भी सजावट की गई है। रात को जगह-जगह लीला मंचन हुआ, यह क्रम आज भी जारी रहेगा। 

सोमवार मध्य रात भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा। इसी पल के साझी बनने के लिए ही हजारों लोग ब्रजभूमि में आए हुए हैं। अजन्मे के जन्म से पहले मथुरा नगरी में हर तरफ श्रीकृष्ण और राधारानी की जय-जयकार हो रही है। मंदिरों में उत्साह का वातावरण देखते ही बन रहा है। 

About Author