टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में आज सातवां दिन है। बीते दिन भारत ने 2 गोल्ड सहित 5 मेडल अपने नाम किए थे और आज के दिन की शुरुआत भी शानदार देखने को मिली। 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 के फाइनल में 39 वर्षीय सिंहराज अधाना ने भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता। अधाना 216.8 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 237.9 अंको के साथ चीन के यांग चाओ गोल्ड जीतने में सफल रहे, जबकि चीन के ही हौंग जिंग के खाते सिल्वर मेडल आया।
हालांकि, एलिमिनेशन राउंड में मनीष ने सभी को निराश किया और 135.8 अंक के साथ बाहर हो गए। 18 वर्षीय मनीष नरवाल ने क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया था, लेकिन फाइनल में धीमी शुरुआत से उबर नहीं सका और उन्होंने 7वें स्थान पर रहे।
टोक्यो पैरालिंपिक खेलों में भारत की मेडल संख्या अब कुल 8 हो गई है। जिसमें 2 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज शामिल हैं।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh
Atithi shikshako ne khola morcha