April 18, 2024

13 मई को रिलीज होगी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’, ऐश्वर्या राय की ‘पोन्नियन सेल्वन’ 30 सितंबर को होगी रिलीज

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ 13 मई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका अनाउंसमेंट रणवीर ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर दिया है। उन्होंने लिखा, नाम है जयेशभाई और काम है जोरदार। इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा शालिनी पांडे लीड रोल में नजर आएंगी। ‘जयेशभाई जोरदार’ को दिव्यांग ठक्कर ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर ‘पोन्नियन सेल्वन’ 30 सितंबर को होगी रिलीज
ऐश्वर्या राय बच्चन स्टारर पोन्नियन सेल्वन 30 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी के साथ मेकर्स ने इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी आउट किया है। मेकर्स ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट शेयर कर दी है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रोड्यूसर अलीराज सुबासकरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। गोल्डन एरा 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगा। इस फिल्म को मणि रत्नम ने डायरेक्ट किया है।

About Author