March 29, 2024

बीजेपी विधायक के करीबी क्लर्क के घर में 20 लाख नगदी, घबराकर पी लिया फिनाइल

भोपाल- भोपाल EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) ने बुधवार सुबह 7 बजे आय से अधिक संपती मामले में मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा विभाग के क्लर्क के घर पर छापा मारा। कार्रवाई होते देख क्लर्क ने फिनाइल पी लिया। उसे फौरन ईओडब्ल्यू की टीम हमीदिया अस्पताल ले गई। इलाज के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वह खतरे से बाहर है और ठीक है। उसके बाद ईओडब्ल्यू ने अपनी कार्रवाई जारी की। सूत्रों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे तक टीम को 20 लाख रुपए कैश और कई प्रोपर्टी मिल चुके थे। हालांकि टीम की कार्रवाई जारी थी।

ईओडब्ल्यू भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केसवानी चिकित्सा शिक्षा विभाग सतपुड़ा भवन में क्लर्क हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपती की शिकायत थी। कार्रवाई के लिए ईओडब्ल्यू ने कोर्ट में आवेदन लगाया था। वहां से अनुमति मिलते ही टीम ने बुधवार सुबह केसवानी के बैरागढ़ स्थित मकान पर छापा मारा। बताया जाता है कि दोपहर तक करीब 20 लाख रुपए कैश मिल चुके थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में प्रॉपर्टी के कागजात मिले हैं। टीम की कार्रवाई जारी थी। हालांकि ईओडब्ल्यू इस मामले में कुछ भी अधिकारिक तौर पर कहने से बचता नजर आया।

About Author