April 24, 2024

BJP MLA के करीबी क्लर्क के घर पड़ी EOW की रेड, घबराकर पी लिया ज़हर

भोपाल- मध्य प्रदेश कि राजधानी भोपाल में एक सरकारी क्लर्क के घर EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) का छापा पड़ा है। ईओडब्ल्यू की टीम को देखते ही क्लर्क में जहर पी लिया। इसके बाद उसे शासकीय हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ क्लर्क हीरो केसवानी के घर यह छापेमार कार्रवाई हुई है। वह चिकित्सा शिक्षा विभाग में पदस्थ है और सतपुड़ा भवन में ड्यूटी करता है। जांच अधिकारी क्लर्क का आलिशान घर देख सकते में आ गए हैं। उसके पास बड़ी मात्रा में आय से अधिक संपत्ति की बात कही जा रही है।

ईओडब्लू के 10-12 लोगों की टीम आय के स्रोत को खंगालने में लगी हुई है। हीरो की पत्नी और बच्चों से टीम पूछताछ कर रही है। आरोपी क्लर्क बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा का करीबी बताया जा रहा है। विपक्षी दल कांग्रेस ने शर्मा के साथ उसकी कई तस्वीरें भी जारी कि है।

About Author