March 29, 2024

प्रियंका गांधी को हुआ कोरोना, राहुल गांधी की भी हुई तबियत खराब

नई दिल्ली- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी प्रियंका गांधी ने खुद ट्वीट करके दी है। उधर राहुल गांधी की तबियत बिगड़ने की भी जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बीमार होने के कारण उन्होंने राजस्थान दौरान रद्द कर दिया है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!)। घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं। प्रियंका गांधी दो महीने में दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुई हैं। इससे पहले वे 3 जून को कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। तब उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं प्रियंका गांधी के भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तबीयत भी खराब हो गई है, जिसकी वजह से उन्होंने राजस्थान का अलवर दौरा रद्द कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राहुल गांधी का अलवर में ‘नेत्रत्व संकल्प शिविर’ में शामिल होने का कार्यक्रम था।

About Author