April 25, 2024

नगर निगम की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, 19 को होगा नगर निगम का घेराव

भोपाल- नगर निगम की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस मैदान संभालने वाली है। 19 सितम्बर को कांग्रेसी नगर निगम पर प्रदर्शन करेंगे। इसे लेकर शनिवार को आंदोलन का ड्राफ्ट तैयार किया जाएगा। घेराव किस प्रकार करना है, उसकी क्या रुपरेखा रहेगी। इसे लेकर गांधी भवन में बैठक की जाएगी।

इन मुद्दों पर होगा नगर निगम का घेराव

  • नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार – कांग्रेस पार्षदों के साथ भेदभाव करना – भाजपा के हारे हुए पार्षद प्रत्याशियों को भी बैठक में आमंत्रित करना – एलईडी लाइट का बंटवारा सिर्फ भाजपा के वार्डों में – अवैध निर्माण – पानी के टैंकर पर फिजूलखर्ची – वार्ड की समस्याओं का निराकरण ना करना – स्ट्रीट लाइट, आवारा पशु – पानी के बेतहाशा बिल देना

कांग्रेस कार्यालय पर जुटेंगे कांग्रेसी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे के नेतृत्व में नगर निगम के घेराव के संबंध में बैठक आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय, गांधी भवन पर शाम 4 बजे किया गया है। इस बैठक में कांग्रेस के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।

बैठक में तैयार होगा घेराव का ड्राफ्ट
कांग्रेस कार्यालय पर होने वाली इस बैठक में कांग्रेस के तमाम नेताओं से सलाह मशवरा किया जाएगा कि किस प्रकार कांग्रेस के इस घेराव को किया जाए। घेराव की पूरी रणनीति इस बैठक में तय होगी। बैठक में सभी के सुझाव और नेताओं द्वारा तैयार किए गए मुद्दों को भी कांग्रेसियों के सामने रखा जाएगा। घेराव की पूरी रणनीति इस बैठक में तय की जाएगी।

19 सितम्बर को सुबह 11 बजे होगा घेराव
शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के मुताबिक 19 सितम्बर को नगर निगम का घेराव किया जाएगा। नगर निगम के गेट के सामने कांग्रेसी घेराव करेंगे। सात से ज्यादा मुद्दों पर नगर निगम को घेरा जाएगा। सुबह 11 बजे घेराव का समय रखा गया है। इसके पहले यहां कांग्रेसजन एकत्रित होना शुरु होंगे।

About Author