March 29, 2024

कल राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगे कमलनाथ, कल पहुँचेगे कर्नाटक

नई दिल्ली- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 38वां दिन है और यह कर्नाटक के हलकुंडी गांव से शुरू हुई है। आज की पदयात्रा खास है क्योंकि इस पदयात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल हुए हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी राहुल गांधी के साथ मौजूद हैं। वहीं खरगे का इस तरह से राहुल की पदयात्रा में शामिल होना गांधी परिवार के ऊपर सवाल खड़ा कर सकता है। दरअसल, राहुल गांधी ने कहा था कि हम अध्यक्ष चुनाव में किसी का समर्थन नहीं करेंगे लेकिन खड़गे अध्यक्ष चुनाव के दो दिन पहले उनके साथ नजर आ रहे हैं। इस तरह से चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल उठ सकते हैं।

अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा आयोजित की जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होने के लिये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ, रविवार, 16 अक्टूबर 2022 को कर्नाटक के बेल्लारी जायेंगे।

About Author