
मंदसौर- मध्यप्रदेश के मंदसौर में बड़ा हादसा हो गया है। यहां चंबल नदी में महिला यात्रियों से भरी एक नाव पलट गई। नाव में एक नाविक और सात महिलाएं सवार थे। इनमें से नाविक और दो महिलाएं सुरक्षित हैं। जबकि अन्य सभी की मौत हो गई। चार महिलाओं के शव भी मिल चुके हैं। जबकि एक की तलाश की जा रही है। पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
यह हादसा रविवार शाम गांधीसागर बांध के बैक वॉटर में हुआ। मामला शामगढ़ थाना क्षेत्र के तोलाखेड़ी गांव का है। शामगढ़ के पास तोला खेड़ी गांव में खेत से काम करके सभी लोग लौट रहे थे। चंबल नदी पार करने के लिए सभी नाव में बैठीं। लेकिन तेज बहाव के कारण नाव पलट गई।
इनमें से नाविक और दो महिलाएं तैरकर बाहर आए जबकि अन्य पांच डूब गईं। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नाव से भी नदी में तलाश किया गया। गोताखोरों ने रात को पहले तीन महिलाओं के शव बरामद किए। वहीं इसके बाद एक और शव बरामद किया। एक महिला की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ये महिलाएं रोजाना इसी तरह नाव से खेत पर काम करने जाती हैं।
मंदसौर के कलेक्टर गौतम सिंह ने बताया कि शामगढ़ तहसील के गांव तोलाखेड़ी में गांधी सागर बैक वाटर क्षेत्र में गांव वाले खेती करते हैं। खेती-बाड़ी करने के लिए गांव वाले नाव का प्रयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आवागमन के दौरान गांधी सागर बेक वाटर क्षेत्र में 7 लोग डूब गए। दो लोगों को तत्काल मौके पर बचा लिया गया। चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित गणना मामले की सुनवाई करने से इनकार किया कहा- ‘हाईकोर्ट जाएं
कृषि क्षेत्र की राजधानी माना जाने वाले नर्मदापुरम का किसान आज सबसे ज्यादा पीड़ित : कमलनाथ
कांग्रेस ने तैलिक साहू राठौर समाज के लिए हीतेश साहू को बनाया प्रदेश समन्वयक