April 25, 2024

22 नवंबर को कांग्रेस के लिए राहुल गांधी करेंगे प्रचार, गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब गुजरात के चुनावी रण में उतरेंगे। वे राज्य में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी के प्रचार अभियान में शामिल होंगे। राहुल गांधी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से विराम लेकर गुजरात में पार्टी का प्रचार करेंगे। कांग्रेस नेता वे 22 नवंबर को गुजरात में जनसभा को संबोधित करेंगे।

दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के कारण राहुल गांधी चुनाव प्रचार अभियान से दूर थे। हिमाचल चुनाव का मोर्चा भी प्रियंका गांधी ने संभाल रखा था। हालांकि, गुजरात में उनकी काफी मांग हो रही थी। ऐसे में अब उन्होंने गुजरात जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में रहेगी। बताया जा रहा है कि यहां यात्रा में प्रियंका गांधी शामिल होंगी।

बता दें कि गुजरात में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला है। राहुल के गुजरात दौरे की खबर आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राहुल के अलावा सोनिया गांधी भी गुजरात में प्रचार करेंगी। राहुल और सोनिया एक दर्जन से अधिक जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

About Author