March 29, 2024

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पोते ने खून से बनाई राहुल गांधी की तस्वीर, उज्जैन से यात्रा की शुरुआत के बाद अद्भुत नजारा

उज्जैन- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश से गुजर रही है। राज्य में आज यात्रा का नौवां दिन है। दिन ब दिन यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। प्रदेश के लोग भारत जोड़ो यात्रा के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। गुरुवार सुबह उज्जैन से यात्रा की शुरुआत के बाद अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा में विदिशा का एक युवक यूनिक पेंटिंग लेकर पहुंचा है। यह पेंटिंग युवक ने अपने रक्त से बनाई है। राहुल गांधी की दीवानगी में विदिशा के नवीन कोठारी ने यह पेंटिंग बनाई है। खून से बनी इस तस्वीर को लेकर वे आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने उज्जैन पहुंचे हैं। तस्वीर में पीसीसी चीफ कमलनाथ, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विदिशा विधायक शशांक भार्गव भी नजर आ रहे हैं।

नवीन कोठारी के दादाजी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हैं। नवीन कहते हैं कि गोरों से लड़ाई में दादाजी ने खून बहाई थी। हमारे पुरखों ने हमें आजादी दिलाई, संविधान दिया… हमें उसकी रक्षा करनी है। देश को एकजुट रखने और संविधान की रक्षा के लिए हम खून का कतरा-कतरा देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि, “एक आदमी अकेला देश को एक करने के लिए लड़ रहा है। उनके जुनून को हम सलाम करते हैं। राहुल गांधी के लिए हमारा खून ही नहीं जान भी न्योछावर है। यह तस्वीर नफरती ताकतों के लिए एक संदेश है। हम नफरत को हराकर भाईचारा कायम करेंगे।”

भारत जोड़ो यात्रा के कई रंग देखने को मिल रहे है। इसमें कुछ यात्री ऐसे भी है जो अपने पहनावे और रहन सहन को लेकर आम लोगो का ध्यान खींच रहे है। उज्जैन में यात्रा के दौरान एक व्यक्ति “बेरोजगार भारत के युवाओं” को प्रदर्शित करते हुए ड्रेस में भी दिखा।

कांग्रेस के बैनर और झंडे से बने कपडे पहनकर यात्रा में एक ऐसा यात्री भी शामिल हुआ है जिसने अपने बालों को भी कांग्रेस का चुनाव चिन्ह पंजे के रूप में कटवा लिया है। इस अनोखे यात्री को देख कर हर कोई हैरान है। नितिन गणपत महाराष्ट्र कोल्हापुर से शामिल हुए है जो की राहुल गांधी की पैदल यात्रा में अपनी साइकिल से उनके साथ कश्मीर के तक जायेंगे। ख़ास बात ये की नितिन ने कांग्रेस पार्टी और भारत जोड़ो यात्रा के झंडे से अपनी वेशभूषा तैयार करवा ली और बालों को पंजे के आकार में कटवा लिया है।

नितिन ने बताया की राहुल गांधी की यात्रा से प्रेरित होकर कोल्हापुर से साइकिल से चला और अब करीब 700 किमी का सफर तय करने के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के साथ साथ चल रहा हूं। साइकिल से यात्रा के साथ साथ कश्मीर तक जाऊँगा।

बता दें कि गुरुवार को 85वें दिन यात्रा उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे फ्लैग होस्टिंग के बाद शुरू हुई। यात्रा का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग हाथों में गुलाब लिए सड़क किनारे खड़े थे। यात्रा आरडी गार्डी कॉलेज के सामने से आगर मालवा की ओर बढ़ी। राहुल के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कदमताल करते नजर आए।

About Author