April 25, 2024

कमलनाथ बोले- कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा

भोपाल- एमपी में चुनाव को लेकर सियासत गर्म होती दिख रही है, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कर्जमाफी को लेकर एक बड़ा एलान किया है, पीसीसी चीफ ने कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों के लगातार डिफाल्टर होने के समाचार सामने आ रहे है। जब कांग्रेस सत्ता में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था और बाकी किसानों का कर्ज माफ करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन किसान विरोधी शिवराज सरकार ने किसानों की कर्ज माफी बंद कर दी और किसानों को कर्ज के दलदल में धकेल दिया।

आगे कमलनाथ ने कहा है- मैं मध्य प्रदेश के किसान भाईयों को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कुछ महीने बाद प्रदेश में फिर से कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और किसान भाईयों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। हम प्रदेश के किसानों के जीवन में खुशहाली लाएंगे और उन्हें कर्ज के चंगुल से मुक्ति दिलाएंगे। हम भाजपा की तह जुमले नहीं उछालते, जो कहते हैं वह करते हैं।

मध्य प्रदेश में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसके चलते कांग्रेस- बीजेपी अपना एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रही है.

About Author