March 19, 2024

जम्मू कश्मीर के काजीगुंड में रोकी गई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी की सुरक्षा में हुई बड़ी गलती

नई दिल्ली- भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान शुक्रवार को राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर के काजीगुंड में एंट्री के सिर्फ 1 किमी बाद ही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रोक दी गई है। इसके बाद पुलिस राहुल गांधी और उमर अब्दुल्ला को गाड़ी में बैठाकर अनंतनाग ले गई है।

कांग्रेस ने कहा कि जब तक सुरक्षा नहीं मिलती, यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी। हालांकि थोड़ी ही देर बाद यात्रा फिर शुरू हो गई और कांग्रेस कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगे। इससे पहले राहुल की यह यात्रा शुक्रवार को सुबह जम्मू-कश्मीर के बनिहाल से आगे बढ़ी थी। इस दौरान, बड़ी संख्या में तिरंगा थामे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता राहुल के साथ पदयात्रा करते नजर आए।

बनिहाल में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला भी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुए। राहुल की तरह ही सफेद टी-शर्ट पहने उमर ने कांग्रेस पार्टी के हजारों समर्थकों के साथ राहुल के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया। श्रीनगर से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बनिहाल पहुंचने के बाद उमर ने कहा, ‘देश के मौजूदा हालातों में बदलाव लाना है। हम किसी एक व्यक्ति की छवि के लिए नहीं, बल्कि देश की छवि के लिए इसमें हिस्सा ले रहे हैं।’

बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा आज जम्मू-कश्मीर के रामबन से रवाना होकर अनंतनाग तक जाएगी। कांग्रेस का आरोप है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है जिसके चलते यात्रा को रोकना पड़ा। पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी के सुरक्षा डी के पास से अचानक से सुरक्षाबलों को हटा लिया गया और घेरे के भीतर संदिग्ध लोग घुस आए। पार्टी ने यह भी कहा कि सुरक्षा के बिना यात्रा का आगे बढ़ना खतरे से खाली नहीं है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा में चूक हुई है। ऐसे में हम राहुल गांधी को आगे नहीं जाने दे सकते।

About Author