April 16, 2024

न्यायपालिका से टकराव के बाद किरेन रि‎जिजू से कानून मंत्रालय वापस लिया

रि‎जिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री होंगे

नई दिल्ली – केन्द्र सरकार में ‎किरेन ‎रि‎जिजू की जगह अब अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार में गुरुवार को बड़ा फेरबदल हुआ। केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। हालां‎कि पहले किरेन रिजिजू कानून मंत्री थे। इसक साथ ही खबर है कि किरेन रिजिजू को अब भू-विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। इसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सदस्यों को विभागों का पुन: आबंटन किया है। इसके मुताबिक, ‎किरण रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा विभागों के अतिरिक्त, विधि एवं न्याय मंत्रालय में राज्यमंत्री का जिम्मा दिया गया है। गौरतलब है कि पिछले काफी समय से किरेन रिजिजू ने न्यायपालिका पर कई बयान दिए थे जिसके लेकर सरकार और न्यायपालिका के बीच टकराव की ‎‎‎खबरें थीं।

About Author