आष्टा के रहने वाले चार बच्चे 101 किमी की पदयात्रा कर भोपाल पहुंचे

भोपाल – राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेताओं में उत्साह है। इस पदयात्रा से प्रेरित होकर सीहोर जिले के आष्टा के रहने वाले चार बच्चे 101 किमी की पदयात्रा कर भोपाल पहुंचे। कमलनाथ को सीएम बनाने की मंशा लेकर इन छोटे बच्चों ने भीषण गर्मी में आष्टा से भोपाल तक का सफर तय किया। भोपाल में बुधवार को पीसीसी चीफ कमलनाथ को इन चारों बच्चों ने गुल्लक भेंट की। भोपाल से सटे सीहोर जिले के आष्टा कस्बे के रहने वाले 16 वर्षीय राजकुमार परमार जिया परमार जतिन परमार और यशराज परमार आपस में भाई बहन हैं। इनके पिता एक गैर सरकारी संगठन के जरिए स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप मुहैया कराते हैं।
ये चारों बच्चे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुए थे। उन्होंने पांच राज्यों में 42 दिनों तक पदयात्रा की थी। उन्होंने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों की परेशानियों को देखा। तभी उन्होंने फैसला किया कि वे अपने दम पर पदयात्रा करेंगे।
भारत जोड़ो यात्रा बुरहानपुर से होकर एमपी पहुंची थी। ये चारों वहीं से उसके साथ हो गए थे। यात्रा के दूसरे दिन उनकी मुलाकात राहुल गांधी से हुई थी। उन्होंने राहुल को भी अपनी गुल्ल भेंट की थी। तब से वे टीम गुल्लक के नाम से मशहूर हो गए।
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के दिन 21 मई को उन्होंने आष्टा से अपनी पदयात्रा शुरू की। चार दिन में उन्होंने 101 किलोमीटर की दूरी तय की। वे सुबह छह बजे से शुरुआत कर 11 बजे तक चलते थे। फिर दोपहर के विश्राम के बाद चार बजे फिर चलना शुरू करते थे। शाम आठ बजे वे रात के विश्राम के लिए रुकते थे। इस दौरान वे स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लेते थे।
More Stories
PM के भोपाल आने से पहले कमलनाथ का ट्वीट…
Mauvais Biographies Tinder Qui font Femmes Balayez vers la gauche
Our site provides unique features and advantageous assets to asian gay singles