सागर जिले में सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता – यादव
सागर – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम शुरू कर दिया है। इसी को लेकर बुंदेलखंड के सागर के तीन दिवसीय दौरे पर अरुण यादव बीना पहुंचे। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। अरुण यादव बाइक रैली में शामिल हुए उसके बाद आम सभा को संबोधित करते हुए मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अरुण यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब दिल्ली में एक संकल्प लेकर मध्यप्रदेश में आए हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में एक संकल्प लिया है, मिशन 150 सीटें जीतने का और जीतकर राहुल जी की झोली में देंगे। मध्यप्रदेश में 100% सरकार बनाएंगे और बीना भी जीतेंगे।
आम सभा को संबोधित करते हुए अरुण यादव ने कहा मध्यप्रदेश में एक सरकार 20 सालों से है, झूठों बेईमानों और लूट की एक सरकार है। उसका नेतृत्व शिवराज सिंह चौहान और उनकी अलीबाबा चालीस चोर की सरकार करती है। किस तरह से आतंक का माहौल सागर जिले में बनाया जा रहा है। अरुण यादव ने कहा कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं। छह महीने बाद हमारी सरकार होगी और यहां बैठे साथियों को जनता मौका देने वाली है।
सागर जिले में सबसे ज्यादा प्रताड़ित हो रहा है कांग्रेस कार्यकर्ता
अरुण यादव ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि अगर पूरे प्रदेश में कोई जिला है, जहां पर हमारा कांग्रेस का कार्यकर्ता प्रताड़ित हो रहा है तो वह है सागर जिला। सागर जिले में जितनी भी विधानसभा हैं, वहां लूट करने वाले लोग बैठ गए हैं। सत्ता में बैठकर गुंडागर्दी करने का काम कर रहे। मैं उनको बताना चाहता हूं कि जनवरी 2024 हमारी होगी। जिन-जिन लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा, सारे सरकारी अफसर सरकार के दबाव में काम कर रहे हैं, सुन लें इसका हिसाब जरूर होगा। अरुण यादव आपसे वादा कर रहा है।
जो वादे हमने 2018 में करे थे उन्हें 2023 में पूरा करेंगे अरुण यादव ने कहा कि हम 2018 में सरकार में आए थे, लेकिन 2020 तक रहे, हमारे कुछ दोगले लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर निर्वाचित सरकार को गिरा दिया था। हमने जो वादे 2018 में किए थे उन्हें 2023 में पूरा करेंगे। वादे ही नहीं किए, हमने वचन दिया था। किसानों का कर्जा माफ करने का जो वचन दिया था 2024 में सरकार आने पर पूरा करेंगे। हमारी सरकार आएगी तो बीना को जिला बनाने की मांग हम जरूर पूरा करेंगे।
More Stories
Selezione Award di Editor: SweetWater Brewing Co. è una data gradita alla folla place ad Atlanta, Georgia
भगोरिया में शामिल हुए कांतिलाल भूरिया
कांग्रेस के बैंक खातों को सीज करने पर कमलनाथ बोले-सरकार निचले स्तर पर उतर आयी है