September 26, 2023

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी12 जून को जबलपुर प्रवास पर

नर्मदा पूजन, विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी 12 जून को जबलपुर प्रवास पर रहेंगी। श्रीमती गांधी उस दिन जबलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने श्रीमती गांधी के आगमन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका गांधी सोमवार, 12 जून 2023 को सुबह 10.30 बजे जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी, वे 10.40 बजे वहां से जबलपुर के ग्वारीघाट जायेंगी और वहां सुबह 10.50 बजे माँ नर्मदा का पूजन करेंगी।
श्रीमती गांधी पूर्वान्ह 11.15 बजे जबलपुर के शहीद स्मारक के लिए प्रस्थान करेंगी और पूर्वान्ह 11.25 बजे शहीद स्मारक पहुंचकर वहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। श्रीमती गांधी दोपहर 01.25 बजे शहीद स्मारक से रवाना होगी और दोपहर 1.30 बजे ग्वारीघाट स्थित हेलीपेड पहुंचेंगी, जहां से वे दोपहर 1.35 बजे जबलपुर एयरपोर्ट जायेंगी और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होगी।

About Author