कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले को सबसे पहले चुना

जबलपुर – मध्यप्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में साल के अंत में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले को सबसे पहले चुना है। प्रियंका गांधी जबलपुर में चुनावी शंखनाद करेगी। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इधर प्रियंका गांधी के जबलपुर आगमन के पहले राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने कार्यकर्ताओं में जोश और उमंग भरने के लिए एक ट्वीट किया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को भेजी गई चिठ्ठी का जिक्र किया गया है। राज्यसभा सांसद ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रियंका जी चुनाव समर का शंखनाद जून 12 को जबलपुर से करेंगी। धन्यवाद कमल नाथ जी यह मौका जबलपुर को देने के लिए। भाजपा राज में महाकौशल, विंध्य और बुंदेलखंड लगभग मंत्री विहीन है। हमारी मंत्री परिषद में लगभग शून्य भागीदारी है। समय आ गया है अब फिर जबलपुर से इतिहास बदलेगा।
More Stories
PM के भोपाल आने से पहले कमलनाथ का ट्वीट…
Mauvais Biographies Tinder Qui font Femmes Balayez vers la gauche
Our site provides unique features and advantageous assets to asian gay singles