April 28, 2024

कांग्रेस अजा विभाग का प्रदेश स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन कल, कमलनाथ होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल- प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन शुक्रवार, 9 सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में आहूत किया गया है। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्षता राज्यमंत्री दर्जा, अजा आयोग प्रदीप अहिवार करेंगे।
आयोजित सम्मेलन में प्रदेश भर के कांग्रेस अजा विभाग के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, पूर्व एवं वर्तमान विधायक, विभाग के जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के महापौर, पार्षद, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, कांग्रेस के विधानसभा प्रभारी, पंच और सरपंच गणों को आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के अध्यक्ष नरेन्द्रर सिंह पांधे करेंगे। सम्मेलन के दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी रखा गया है।
प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह ज्ञानू ने बताया कि सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयंसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा, तरुण भनोत, कमलेश्वर पटेल, लखन घनघोरिया आदि विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर, महामंत्री राजीव सिंह, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, नरेन्द्र सलूजा सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगें।
श्री ज्ञानेन्द्रसिंह ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश भर के कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला एवं ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस पक्ष के महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, कांग्रेस जिला प्रभारियों, कांग्रेस पक्ष के निर्वाचित प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रकोष्ठ के पदाधिकारी बलमकुंद सिंह परिहार, संतोष कुमार सातनानी, सूलेंकी, राजेश सिंह के प्रतिनिधित्व में सम्मेलन की तैयारी हेतु रूपरेखा बनायी गयी है। श्री ज्ञानू ने प्रदेश भर के प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ता से कार्यक्रम में सिरकत करने का आग्रह किया हैं।

About Author