May 8, 2024

कदम से कदम मिलाकर चल रहे यात्री, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन

नई दिल्ली- कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। इस यात्रा को नागरिक समूहों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जैसे-जैसे यह पदयात्रा आगे बढ़ रही है, हजारों की संख्या में लोग इससे जुड़ते जा रहे हैं। तीसरे दिन यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चारों ओर सिर्फ पदयात्री ही नजर आ रहे हैं। पदयात्रियों में भी जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है।

नागरकोइल स्थित स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज में सुबह यात्रा शुरू करने से पहले तिरंगा झंडा फहराया गया। झंडे को सलामी देने के बाद कांग्रेस सभी यात्री पुलियूरकुरिची की ओर बढ़े। यहां मुट्टीदीचन परई चर्च यात्रा का अगला पड़ाव है। भारत यात्री, प्रदेश यात्री, अतिथि यात्री और देश की जनता कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं।

मुट्टीदीचन परई चर्च परिसर में दोपहर 1 बजे राहुल गांधी मीडियाकर्मियों से मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे यात्रा फिर शुरू होकर कन्याकुमारी के अज्हागियामंडपम जंक्शन पहुंचेगी। यहां मुलगुमूडु में आईसीएस ग्राउंड में लोग रात्रि विश्राम करेंगे। कांग्रेस की इस यात्रा को भारतीय राजनीति में टर्निंग प्वाइंट की तरह देखा जा रहा है।

About Author