April 27, 2024

कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में खड़गे आगे, कांग्रेस दफ्तर से तस्वीरें आई सामने

नई दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए नॉमिनेशन शुक्रवार को शुरू हो गया। सबसे पहला नॉमिनेशन शशि थरूर ने भरा। इसके बाद गांधी फैमिली की पसंद मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी नॉमिनेशन फाइल कर दिया। इस दौरान कांग्रेस दफ्तर से जो तस्वीरे सामने आई, उससे लग रहा है कि खड़गे का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। खड़गे के नॉमिनेशन के समय कांग्रेस के 30 बड़े नेता मौजूद रहे, जबकि शशि थरूर अलग-थलग दिखे।

कांग्रेस में बदलाव की वकालत करने वाले जी 23 समूह के नेता आनंद शर्मा और मनीष तिवारी भी खड़गे के नामांकन के प्रस्तावकों में शामिल थे। इससे पहले, मनीष तिवारी ने कहा कि वह और उनके साथी आनंद शर्मा खड़गे को सपोर्ट करेंगे।

दिग्गी खड़गे के सपोर्ट में और प्रस्तावक बने

दिग्विजय सिंह ने खड़गे का नाम अध्यक्ष पद के लिए सामने आने के बाद चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। खड़गे से मिलने भी पहुंचे। इस मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपनी बात रखी।

दिग्विजय ने कहा, “कैमरे पर बात करूंगा, भागने वाला नेता नहीं हूं। कांग्रेस के लिए काम किया है। काम करता रहूंगा। तीन बातों पर समझौता नहीं करता।

पहली बात- दलित, आदिवासी के मामलों में समझौता नहीं करता। दूसरी बात- साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों से समझौता नहीं करता। तीसरी बात- गांधी परिवार के साथ निष्ठा से समझौता नहीं करूंगा।

मैं कल खड़गेजी के घर गया और पूछा कि आप अगर नॉमिनेशन कर रहे हो तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। प्रेस के माध्यम से आज जानकारी मिली कि वे कैंडिडेट हैं। मैं आज फिर उनके घर गया और कहा कि आप वरिष्ठ नेता हैं, मैं आपके खिलाफ चुनाव लड़ने की बात सोच भी नहीं सकता। अब उनका इरादा चुनाव लड़ने का है तो मैं उनका प्रस्तावक बनना स्वीकार करता हूं।”

गहलोत के नोट्स में पायलट के पार्टी छोड़ने की बात.. पढ़िए लीक हुए नोट्स में क्या-क्या लिखा था
सबसे पहले अपडेट्स के जरिए ताजा घटनाक्रम जान लीजिए…

अशोक गहलोत भी खड़गे से मिलने पहुंचे। इस मुलाकात के बाद कहा- खड़गे अनुभवी नेता हैं। उनका चुनाव लड़ने का फैसला सही है। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अब फ्रेंडली मैच है। हम सभी लोग एकजुट हैं।
शशि थरूर ने कहा कि मल्लिकार्जुन जी बेहद सम्मानित साथी हैं। जितने ज्यादा लोग चुनाव में उतरेंगे, कांग्रेस उतनी ही बेहतर होगी।
झारखंड कांग्रेस लीडर केएन त्रिपाठी भी अध्यक्ष पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया। उन्होंने कहा- सोनिया और राहुल ने किसी को चुनाव लड़ने को नहीं कहा और न ही रोका। देखते हैं कि पार्टी क्या चाहती है।

अध्यक्ष चुनाव में खड़गे की वाइल्ड कार्ड एंट्री
गांधी परिवार के बैकडोर सपोर्ट की वजह से खड़गे का कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। सब कुछ सही रहा तो मजदूर आंदोलन से करियर की शुरुआत करने वाले खड़गे देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस की कमान संभाल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो खड़गे बाबू जगजीवन राम के बाद दूसरे दलित अध्यक्ष बनेंगे।

About Author