
इंदौर- “पंख बंधे ना रुके उड़ान, हाथ से छू ले आसमान” ये बोल भारत जोड़ो यात्रा पर लिखी गई गीत का है, जिसका ट्रेलर तेजी से वायरल हो रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर इस विशेष गीत का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। वहीं पूरा गाना इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लॉन्च करने की तैयारी है।
भारत जोड़ो यात्रा आयोजन समिति के प्रमुख दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मशहूर पार्श्व गायक सुखविंदर सिंह ने इसे आवाज दी है। वहीं लिरिक्स गुलजार ने लिखा है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने इसमें म्यूजिक दिया है। जबकि फिल्माया भारत बाला ने है।
सिंह के मुताबिक इस गीत को इंदौर में लॉन्च करने की योजना है। गीत के ट्रेलर से प्रतीत होता है कि यह देश की एकता और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित है। ट्रेलर के आखिर में “एक ही वादा, एक निशान” कहा गया है। चूंकि, इस गीत में फिल्मी जगत के तमाम दिग्गजों का योगदान है, इसलिए लोगों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर बेहद उत्सुकता है।
माना जा रहा है कि 28 से 30 नवंबर के आसपास इंदौर में राहुल गांधी की मौजूदगी में इसकी लॉन्चिंग होगी। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा वर्तमान में महाराष्ट्र के हिंगोली में है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को यात्रा प्रवेश करेगी। बुरहानपुर, खरगोन और महू होते हुए 28 नवंबर को यात्रा इंदौर पहुंचेगी। वहीं, आगर होते हुए 5 नवंबर की शाम राजस्थान में प्रवेश करेगी।
More Stories
सुप्रीम कोर्ट ने जाति आधारित गणना मामले की सुनवाई करने से इनकार किया कहा- ‘हाईकोर्ट जाएं
कृषि क्षेत्र की राजधानी माना जाने वाले नर्मदापुरम का किसान आज सबसे ज्यादा पीड़ित : कमलनाथ
कांग्रेस ने तैलिक साहू राठौर समाज के लिए हीतेश साहू को बनाया प्रदेश समन्वयक