May 4, 2024

भारत जोड़ो यात्रा आज करेगी हिमाचल प्रदेश में प्रवेश, ये है पूरा प्लान

नई दिल्ली- भारत जोड़ो यात्रा आज हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने जा रही है, इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को इंदौरा के पास मानसेर टोल प्लाजा पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, जहां से यात्रा राज्य में प्रवेश करेगी. आपको बता दें, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल की सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किये हैं.

कार्यक्रम के मुताबिक, यात्रा के दौरान राहुल गांधी लोगों से रूबरू होंगे और मलोट गांव में जनसभा को भी संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री सुक्खू, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों, पदाधिकारियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं सहित कांग्रेस के सभी 40 विधायक यात्रा में शामिल होंगे.

साथ ही इस दौरान सुक्खू ने अधिकारियों को पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया ताकि यात्रा के दौरान आम जनता को कम से कम असुविधा हो. हिमाचल प्रदेश में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 24 किलोमीटर की दूरी तय करेगी.

About Author