बाबू जगजीवन राम की जयंती पर कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की
भोपाल – देश की आजादी के पुरोधा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री रहे बाबू जगजीवन राम की आज 115 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभागार में कांग्रेसजनों उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की, उनका पुण्य स्मरण किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने देश हित में अनेकों सराहनीय कार्य किये, अपने उत्तरदात्यिों को बड़े ही तरीके से निभाया, हमेशा सर्वहारा वर्ग के हितों की रक्षा की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षत्रय राजीव सिंह, प्रकाश जैन, महेन्द्र जोशी, जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जितेन्द्र मिश्रा, विक्रांत भूरिया, महामंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, दीपचंद यादव, अरूण श्रीवास्तव, पवन पटेल, नरेन्द्र यादव, गीता जाटव, समीर खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।
पुष्पांजलि कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता और कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने किया।
More Stories
शंभू बॉर्डर पर जख्मी किसानों के शरीर से निकले पैलेट्स
X बोला- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड