दिग्विजय ने कहा कि बीजेपी केवल खरीद फरोख्त की राजनीति करती है
बरेली – संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा प्रदेश भर में भ्रमण कर रहे हैं। आज वह अल्प समय के लिए विधायक देवेंद्र सिंह पटेल के निवास पर आए थे। उन्होंने लगभग 500 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने कहा कि बीजेपी केवल खरीद फरोख्त की राजनीति करती है। आप देवेंद्र पटेल विजयी बनाएं, वह सरकार बनने पर मंत्री जरूर बनेंगे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने निर्देश दिया है कि आप प्रत्येक विधानसभा में जाकर मंडलम सेक्टर वरिष्ठ नेताओं से मंत्रणा कर कांग्रेस को मजबूत करें। आगामी समय में मध्य प्रदेश में कांग्रेसी सरकार बनाने के लिए सुनिश्चित प्रयास करें। बरेली की जिला बनाने की बहुत जरूरत है। मैं आप लोगों को आश्वस्त करता हूं कि बरेली को जिला बनाने के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने आगे कहा कि मां सीता और श्री राम भगवान में विश्वास रखते हैं। हम दिखावे की राजनीति नहीं करते हैं।
देवेंद्र पटेल को मिलेगा मंत्री पद
उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि एकजुट होकर आप सभी तालमेल बनाकर वर्तमान विधायक देवेंद्र पटेल को विजय बनाने के लिए संकल्पित हों। मैं आश्वस्त करता हूं कि उनको मंत्री पद से भी नवाजा जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव में जनता बीजेपी से जरूर बदला लेगी। मुझे विश्वास है कि इस बार मध्य प्रदेश में 150 से ज्यादा सीटें कांग्रेस जीतेगी।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा ने कहा कि जिला बनाने के लिए हमारा पूरा समर्थन है। मैं पूर्व से ही बरेली को जिला बनाने का पक्षधर रहा हूं। विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि पूर्व में कमलनाथ से मिला था, उन्होंने आश्वस्त किया था कि बरेली को जिला बनाएंगे। हम आस्था में विश्वास रखते हैं।
More Stories
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शिवपुरी-ग्वालियर में कांग्रेसप्रत्याशी के पक्ष में आमसभा को संबोधित किया
कांग्रेस का वैभव फिर लौटेगा, जिसमें कलेजा हो संघर्ष का वह कांग्रेस के साथ रहे : जीतू पटवारी
जितेन्द्र सिंह, जीतू पटवारी, अरूण यादव, अजय सिंह 02 मई को भोपाल, मुरैना एवं ग्वालियर के प्रवास पर