परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहेंगे
भोपाल – मध्यप्रदेश परिवहन (राजपत्रित) अधिकारी संगठन ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया है। इससे पहले, संगठन के पदाधिकारी निरंतर मांगों को लेकर परिवहन आयुक्त व शासन स्तर के अधिकारियों को ज्ञापन दे रहे थे।
इसमें परिवहन विभाग के मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि हड़ताल से आरटीओ व डीटीओ संबंधी कार्य प्रभावित होना तय है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
ये हैं प्रमुख मांगें
- अनूपपुर परिवहन कार्यालय में की गई कार्रवाई तत्काल वापस लिया जाए।
- परिवहन विभाग के अधिकारियों का वेतन विसंगति समस्या दूर हो।
- कैडर रिव्यू करने
- बस हादसा होने पर आरटीओ की जिम्मेदारी नहीं माना जाए।
- कार्यरत लिपिक को परिवहन उप निरीक्षक के पद की विभागीय भर्ती दी जाए।
- अन्य कार्यों में आरटीओ को संलग्न नहीं किया जाए।
More Stories
मोदी जी कह रहे थे कि टेंपो भर के उद्योगपति काला धनभेज रहे, बात उल्टी पड़ गई तो दोबाराऐसा बयान नही दिया: जीतू पटवारी
नाबालिग के साथ हुई घटना की रिपोर्ट वापिस लेने आरोपियों द्वारा बनाया जा रहा है दबाव – संगीता शर्मा
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- भाजपा नेता देवराजे गिरफ्तार