April 29, 2024

भाजपा में आए, गमछा-माला पहनी… अब राजनीतिक मंचों से लापता

सवाल- चुनाव में इनकी भूमिका क्या

भोपाल – विधानसभा चुनावों के बाद से प्रदेश में नेताओं और राजनीतिक कार्यकर्ताओं का कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। ज्वाॅइनिंग के वक्त बारात में दूल्हे की तरह इन नेताओं का स्वागत और आवभगत भाजपा की ओर से की जा रही है। लेकिन इसके बाद ज्यादातर कांग्रेसी राजनीतिक मंचों से गायब होते जा रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ही एकमात्र नेता हैं जो भाजपा के बड़े नेताओं के आगे-पीछे मंचों पर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनके साथ कांग्रेस में आए ज्यादातर नेता राजनीतिक कार्यक्रमों में भी नजर नहीं आ रहे हैं।
2020 में कांग्रेस की सरकार पलटकर भाजपा में आने वाले 80 फीसदी नेता और पूर्व विधायक अब राजनीतिक मंचों से लेकर मंच के सामने की फ्रंट सीटों से भी गायब हो गए हैं। भाजपा में पहले से ही नेताओं की भीड़ और संघ पृष्ठभूमि के नेताओं के वर्चस्व के बीच कांग्रेस से आए नेताओं को अपने वजूद के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। हाल ही में भाजपा में आए पूर्व विधायक दीपक सक्सेना छिंदवाड़ा में मंचों पर दिख रहे हैं।

जो गए, उन्हें डराया, लालच दिया
रेत, शराब, खदान के धंधे चलाने वाले सरकार का संरक्षण चाहते हैं। कुछ लोगों को भ्रष्टाचार की जांच से डराकर भाजपा में शामिल कराया है। भाजपा इन्हें गीला-सूखा कचरा बता चुकी है। – जीतू पटवारी, प्रदेशाध्यक्ष, कांग्रेस

दल-बदल कर भाजपा में आए नेता

2 महीने में ये प्रमुख आए – {पूर्व विधायक – दीपक सक्सेना, अरुणोदय चौबे, नीलेश अवस्थी, शिवदयाल बागरी, राकेश मावई, संजय शुक्ला, विशाल पटेल, मेहताब सिंह यादव, दिनेश अहिरवार, कमलापत आर्य, यादवेंद्र सिंह (नागौद), शशांक भार्गव, वीरेंद्र सिंह राठौर, मनोज चावला {पूर्व सांसद – गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, देवराज सिंह {महापौर- जगत बहादुर सिंह अन्नू जबलपुर, विक्रम अहाके छिंदवाड़ा {मौजूदा विधायक – कमलेश शाह, अमरवाड़ा {कांग्रेस प्रदेश व जिला पदाधिकारी – भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा, विदिशा जिलाध्यक्ष रहे राकेश कटारे, बड़वानी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राठौर, रतलाम जिलाध्यक्ष कैलाश पटेल।

2020 में इन्होंने थामा था दामन

{ग्वालियर चंबल – पूर्व मंत्री ओपीएस भदौरिया, सुरेश राठखेड़ा, महेंद्र सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंषाना, गिर्राज दंडौतिया, कमलेश जाटव, राकेश मावई, उम्मेदसिंह बना, सत्यप्रकाश सखवार, भिंड के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रमेश दुबे,, पूर्व विधायक रणवीर जाटव, मुन्नालाल गोयल, इमरती देवी, रक्षा संतराम सिरोनिया, जसवंत जाटव, शकुंतला खटीक, जजपाल सिंह जज्जी। {महाकौशल – प्रदीप जायसवाल, अजय चौरे, सविता दीवान, पूर्व जिपं अध्यक्ष लखन मीना { निमाड़ – पूर्व विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर, भगवानपुरा पूर्व विधायक अजय सिंह सोलंकी। {भोपाल संभाग – मोना सुस्तानी, पूर्व आष्टा विधायक अजीत सिंह, विदिशा कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र।

About Author