May 16, 2024

चुनाव के लिए कांग्रेस की तैयारी

ब्लॉक स्तर पर लोकतंत्र बचाओ रैलियां निकालेंगे कांग्रेसी

इंदौर – इंदौर कांग्रेस में मंगलवार को दिनभर नेताओं की बैठकों का दौर जारी रहा है। इनमें तय किया गया कि कांग्रेस किसी का समर्थन नहीं करते हुए भाजपा के खिलाफ प्रचार करें। कांग्रेस ब्लॉक और वार्ड स्तर लोकतंत्र बचाओ रैलियां निकालेगी। पर्चे बंटवाए जाएंगे।
शहर अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा ने बताया कि देश के सबसे संवेदनशील इंदौर शहर में भाजपा ने लोकतंत्र की हत्या की है। हम जनता के बीच जाएंगे और भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देने की बात करेंगे। जनता के पास नोटा एक बड़ा विकल्प हैं। अधिक से अधिक लोग नोटा पर वोट देकर भाजपा की गंदी राजनीति का जवाब देंगे। बैठकों में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पूर्व विधायक अश्विन जोशी, शोभा ओझा, चिंटू चौकसे, पिंटू जोशी आदि मौजूद रहे।

About Author