May 19, 2024

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए अमोल पालेकर, कांग्रेस बोली- देश की आवाज बुलंद करने के लिए शुक्रिया

भोपाल- कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 71वां दिन है। हर गुजरते दिन यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है, हर रोज मोहब्बत चाहने वालों की तादाद भी बढ़ रही है। नफरत के खिलाफ निकाले गए इस यात्रा को बॉलीवुड से भी समर्थन मिल रहा है। पूजा भट्ट, सुशांत सिंह, रिया सेन के बाद अब लेजेंडरी एक्टर और डायरेक्टर अमोल पालेकर भी यात्रा में शामिल हुए।

राहुल गांधी के नेतृत्व में महाराष्ट्र के भेंडवल से रविवार को पदयात्रा की शुरूआत की और यह पदयात्रा अपने अगले पड़ाव के लिए नकल पड़ी। इस दौरान अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर भी मौजूद थे। अमोल पालेकर और उनकी पत्नी संध्या गोखले राहुल गांधी के साथ कदमताल करते दिखे।

कांग्रेस ने अमोल पालेकर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि, ‘देश के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी समझते हुए इसका निर्वहन करने के लिए आज प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्देशक अमोल पालेकर जी अपनी पत्नी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। देश की आवाज बुलंद करने के लिए आपका धन्यवाद।’

शनिवार को इससे पहले एक्ट्रेस रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी भी राहुल की इस यात्रा का हिस्सा बनीं थीं। इससे पहले मशहूर अभिनेत्री पूजा भट्ट, अभिनेता सुशांत सिंह, अभिनेत्री रिया सेन समेत साउथ इंडस्ट्री के भी कई मशहूर कलाकार यात्रा में शामिल होकर अपना समर्थन दे चुके हैं।

राजनीतिक असहमति रखने वालों के प्रति सत्ताधारी दल द्वारा देश में एक तरह से जो डर का माहौल बनाया गया था, उससे बाहर आकर भारत जोड़ो यात्रा में कलाकारों का शामिल होना, यात्रा की सफलता का संदेश देने के लिए पर्याप्त है।

About Author