May 17, 2024

मिजोरम गर्वनर से मिले ZPM नेता लालदुहोमा, सरकार बनाने का दावा पेश किया

8 दिसंबर को CM का शपथ ग्रहण

मिजोरम – मिजोरम में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) के नेता लालदुहोमा ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। लालदुहोमा ने आइजोल के राजभवन में राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की।
ZPM की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार लालदुहोमा है। मंगलवार रात 8 बजे लालदुहोमा के घर विधायक दल की बैठक हुई। लालदुहोमा इंदिरा गांधी के सिक्योरिटी इंचार्ज और कांग्रेस के सांसद रह चुके हैं।
मिजोरम में 40 सीटों पर हुए चुनाव में ZPM ने 27 सीटें जीतीं। सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) को 10, भाजपा को 2 और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है।

About Author