April 27, 2024

भोपाल के इकबाल मैदान में फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया गया

पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का विवादित कार्टून फिर से छप जाने से नाराज मुस्लिम समाज के हजारों लोग भोपाल के इकबाल मैदान में इकट्ठा हुए और फ्रांस के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों में भोपाल मध्य के विधायक आरिफ मसूद भी उपस्थित थे। 

फ्रांस के राष्ट्रपति माफी नहीं मांगेंगे तो भारत में प्रदर्शन जारी रहेंगे

बताया जा रहा है कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने पैगंबर हजरत मोहम्मद का कार्टून बनाया। उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी की जिसके चलते विश्व भर के मुस्लिम समुदाय में आक्रोश है और उनसे माफी मांगने की अपील की जा रही है। मुस्लिम समुदाय के नेताओं का कहना है कि जब तक वह माफी नहीं मांगेंगे, तब तक इसी तरह के आंदोलन विश्व भर में जारी रहेंगे भारत में भी इस तरह के आंदोलन जगह-जगह किए जाएंगे।

विधायक आरिफ मसूद चाहते हैं: भारत, फ्रांस के साथ सभी रिश्ते तोड़ ले

मोहम्मद नबी की शान में गुस्ताखी करने पर विधायक मसूद ने भारत सरकार से अपील की है कि वह फ्रांस के साथ अपने सभी प्रकार के रिश्ते तोड़ ले। उन्होंने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति ने भारत में रह रहे मुस्लिमों को आहत किया है। इसलिए भारत के प्रधानमंत्री को या निर्णय लेना चाहिए कि फ्रांस से अब हमें आयात-निर्यात बंद कर दिया जाए। 

दुनिया भर के मुस्लिम फ्रांस से नाराज क्यों हो गए

तनाव तब शुरू हुआ, जब सितंबर में विवादित कार्टून मैग्जीन चार्ली हेब्दो ने पैगंबर मुहम्मद के विवादित कार्टून फिर से छाप दिए। 2015 में इसी कार्टून को छापने को लेकर चार्ली हेब्दो के ऑफिस पर आतंकी हमला हुआ था। 14 आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू होने वाली थी। उससे ठीक पहले चार्ली हेब्दो ने फिर वही कार्टून छाप दिए। 

About Author