April 27, 2024

कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा – मध्यप्रदेश उपचुनाव में सभी 28 सीटें जीतेगी कांग्रेस

कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक ने कहा प्रदेश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के लिए परेशान थे। उन्होंने न सिर्फ कांग्रेस बल्कि जनादेश और जनता के साथ भी गद्दारी की। उपचुनाव की सभी 28 सीटें कांग्रेस जीतेगी।

पूर्व सीएम कमलनाथ के स्टार प्रचारक का दर्जा रद्द करने पर उन्होंने कहा ये दुर्भाग्यपूर्ण है। अब कमलनाथ की आवाज और ज्यादा दूर तक जाएगी। इससे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, सुरजीतसिंह चड्ढा सहित अन्य लोगों ने वासनिक की अगवानी की।

About Author