May 7, 2024

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पहुंचे इंदौर, स्व. विष्णु शुक्ला को दी श्रद्धांजलि

इंदौर- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंगलवार सुबह इंदौर आए। वे बाणगंगा स्थित विधायक संजय शुक्ला के घर पहुंचे और उनके पिता स्व. विष्णु शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही उनके परिवार को ढांढस बंधाया। वे यहां करीब 20 मिनिट रुके।

स्व. उमेश शर्मा के निधन पर जताया दुख, शिवराजसिंह पर साधा निशाना

उन्होंने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता स्व. उमेश शर्मा की निष्ठा की प्रशंसा की साथ ही कहा कि हमारी विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन हम समाज के सदस्य हैं। मुझे दुख है कि शिवराजसिंहजी कार्यक्रम में लगे रहे, स्थगित नहीं किया और तालियां बजती रही। उनके मन में, दिमाग में ऐसा व्यक्ति जिन्होंने अपना जीवन भाजपा के लिए समर्पित किया, उनके बारे में नहीं सोचा। इसकी में सख्त निंदा करता हूं।

ओल्ड पलासिया में निगम अमले ने तोड़े अतिक्रमण, रेसिडेंशियल प्लॉट पर बनी थी कमर्शियल बिल्डिंग

नगर निगम के रिमूव्हल अमले ने मंगलवार सुबह ओल्ड पलासिया इलाके में बड़ी कार्रवाई शुरू की। निगम टीम ने 22- 23 ओल्ड पलासिया पर निर्मित बिल्डिंग के अवैध निर्माण को सुबह आठ बजे से तोड़ना शुरू किया है। बताया जा रहा है कि बाहेती बंगले के रेसिडेंशियल प्लॉट का कमर्शियल उपयोग करने के लिए बिना अनुमति के बिल्डिंग बना ली गई थी। पिछले दिनों नगर निगम ने इसे लेकर नोटिस जारी किया था। लेकिन बिल्डर नीलू पंजवानी ने निर्माण कार्य जारी रखा। यहां पर दो बड़ी कंपनियों के शोरूम भी खुलना थे। जिनकी तैयारी हो गई थी।

About Author