May 19, 2024

बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा

बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल, विधायक ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

बड़वानी – लोकसभा चुनाव में भाजपा को बड़वानी विधानसभा से एक बार फिर झटका लगा है। सोमवार को भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य बायलाल चौहान सहित पाटी विकासखंड के ग्राम गोलपाटीवाड़ी, देवगढ़, कालाखेत, के कई भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। बड़वानी विधायक राजन मंडलोई के नेतृत्व में भाजपा के 20 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। विधायक ने सभी को कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनकर पार्टी की सदस्यता दिलाकर उनका स्वागत किया।

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए

हम पाटी विकासखंड के अलग-अलग गांवों में रहने वाले हैं। हमारे गांव में मूलभूत सुविधाओं की जरूरत है। पानी सड़क बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं हमारी पंचायत के कई गांवो में नहीं है। जिसको लेकर हम पिछले कई सालों से भाजपा विधायक और सांसदों को अवगत करा चुके हैं। ज्ञापन दिया निवेदन किया मगर आज तक कोई भी सुविधा हमें उपलब्ध नहीं कराई गई। जिसके कारण हमने आज भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की सबसे पहले हम खरगोन जिले के भगवानपुरा विधानसभा के से गांव गए थे। वहां राहुल गांधी की सभा में शामिल हुए थे। उसके बाद हम बड़वानी पहुंचें और सीधे बड़वानी विधायक राजन मण्डलोई के ऑफिस आए और हम करीब 20 से ज्यादा लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व जनपद सदस्य बायलाल चौहान ने बताया कि कांग्रेस की नीति रीति और कांग्रेस विधायक द्वारा पिछले 6 माह में किए गए कार्यों से प्रेरित व पड़े लिखे विधायक से प्रभावित होकर आज कांग्रेस की सदस्यता ली है। कांग्रेस के साथ अपनी पंचायत के कार्यों में अपनी सहभागिता दिखा कर जनहित के काम करेंगे। कांग्रेस के विधायक राजन मण्डलोई ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पूर्व जनपद सदस्य बायलाल चौहान, रुलसिंह मेहता, उपसरपंच सरपिया, अमस्या परिहार, एकलाल सोलंकी,दिनेश मेहता सहित 20 से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जॉइन की सभी ने कांग्रेस व जीतू पटवारी,उमंग सिंगार के कार्यों से प्रेरित होकर आज कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इन सभी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में हम स्वागत करते है।

About Author