मीडिया विभाग के लिए तीन उपाध्यक्ष, चार प्रवक्ता और दो संभागीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति की
भोपाल – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग में विस्तार कर प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के लिए तीन उपाध्यक्ष, चार प्रवक्ता और दो संभागीय प्रवक्ताओं की नियुक्ति और की है।
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के.के. मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निर्देश पर अवनीश बुंदेला (भोपाल), संतोष सिंह गौतम (इंदौर) और आर.पी. सिंह (ग्वालियर) को मप्र कांग्रेस मीडिया विभाग में उपाध्यक्ष बनाया गया है।
श्री मिश्रा ने बताया कि शहरयार खान (भोपाल), प्रवीण धौलपुरे (भोपाल), नीलाभ शुक्ला (इंदौर) और अमीनुल खान सूरी (इंदौर) को प्रवक्ता बनाया गया है। वहीं अमित चौरसिया (इंदौर) और शिवम शुक्ला (सिंगरौली) को संभागीय प्रवक्ता बनाया गया है।
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Aaj bhi sadme me harda blast ke pidit
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh