May 17, 2024

छत्तीसगढ़ के सभी एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार का दावा

भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया

रायपुर – छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे 3 दिसंबर को सामने आएंगे। उससे पहले शुक्रवार शाम जारी हुए एग्जिट पोल के मुताबिक, प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फिर से सरकार बनाने जा रहे हैं।
दिल्ली दौरे से वापस लौटे भूपेश बघेल ने कहा कि, एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार हमारी बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी। विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर कहा, इसकी बिल्कुल जरूरत नहीं है। हम पूरी बहुमत से आएंगे, हमे अपनी मेहनत पर विश्वास है। वे ऑपरेशन लोटस को अंजाम नही दे पाएंगे।

कांग्रेस ने कहा- भरोसा बरकरार है

प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, भरोसा बरकरार है। आ रही फिर से कांग्रेस सरकार है। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, जहां तक अनुमानों का सवाल है, मैं हमेशा उन्हें गंभीरता से लेता हूं। ये विभिन्न चैनलों और एजेंसियों की ओर से यह अनुमान लगाने का प्रयास है कि चुनाव में क्या हुआ होगा। इसलिए हमें 3 तक इंतजार करना चाहिए।

About Author