April 29, 2024

भारत जोड़ो न्याय यात्रा, डोनेट फॉर न्याय अभियान के तहत कांग्रेस जनों ने किया डोनेशन

अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे रहे उपस्थित

भोपाल – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही है भारत जोड़ो ने यात्रा के लिए डोनेट फॉर न्याय अभियान के माध्यम से मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आज अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी जितेन्द्र सिंह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे की उपस्थिति में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
अभा कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, महासचिव मप्र प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उपनेता हेमंत कटारे सहित अन्य कांग्रेस नेताओं को डोनेट फॉर न्याय योजना के अंतर्गन में डोनेशन देने के प्रमाण पत्र और भारत जोड़ो न्याय यात्रा की प्रिंटेड टी-शर्ट प्रदान की। श्री पटवारी, श्री सिंघार सहित वरिष्ठ नेताओं ने योजना के तहत 6700 रूपये तथा उससे अधिक की राशि जमा की। इस दौरान कुछ ही मिनिटों में सैकड़ों कांग्रेसजनों ने राशि जमा कर योजना में अपनी सहभागिता दर्ज करायी और वरिष्ठ नेताओं द्वारा सर्टिफिकेट और टी-शर्ट प्राप्त की।
श्री पटवारी ने इस दौरान कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए डोनेट फॉर न्याय योजना कांग्रेस पार्टी चलायी गई है। हम सभी का दायित्व है कि वह इस अभियान में शामिल होकर देश और लोकतंत्र की रक्षा करने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

अजय माकन ने कहा बहुत ही कम समय में इस अभियान से काफी लोग जुड़े है। मध्य प्रदेश में तीसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि जानकर हैरानी होगी कि इस तरह की शुरुआत आजादी की लड़ाई के दौरान महात्मा गांधी ने 1920 में 25-25 पैसे पूरे देश की जनता से एकत्र कर शुरुआत की थी और क्राउड फंडिंग से राशि जमा हुई थीं महात्मा गांधी के नेतृत्व में उस समय कुछ ही समय में एक करोड़ रूपया एकत्रित हो गया था, जिसका उपयोग देश की आजादी के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि उस समय तो हमें ज्यादा फंडिंग की जरूरत नहीं पड़ती थी क्योंकि लेकिन पार्टी को चलाने के लिए अब हमें उनकी आवश्यकता होती है। हम धनाण्य पूंजीपतियों के सामने अपनी झोली नहीं फैला रहे हैं, बल्कि कांग्रेस के एक छोटे से सिपाही से देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए यह अभियान चला रहे है। मौजूदा स्थिति में आज कांग्रेस के सामने दो विकल्प हैं, या तो हम पूंजीपतियों के सामने झोली लेकर खड़ें हों या देश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से ही धनराशि प्राप्त करें, लिहाजा राहुल गांधी जी ने जनता और कार्यकर्ताओं के सामने झोली फैलाना उचित समझा। इस अभियान में जो 67 रूपये दे रहा है वह पूंजीपतियों से ज्यादा महत्व रखेगा। इस अभियान से हमारा उद्देश्य कार्यकर्ताओं को जोड़ना है। वहीं उन्होंने कहा कि जो संगठन जितनी राशि एकत्र करेगा उसकी आधी राशि उस संगठन को दी जायेगी।
श्री जितेन्द्र सिंह ने कहा कि आज देश के अंदर जिस तरह की परिस्थितियों बनी हुई है और आम आदमी की आवाज बंद की जा रही है, उसकी लड़ाई कांग्रेस पार्टी लड़ रही है और इस लड़ाई में हम सभी को साथ मिलकर लड़ना है जन जागरण के लिए निकली जा रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रदेश में निकाली जा रही है पार्टी आपकी लड़ाई में आपके साथ खड़ी है। आपके द्वारा पार्टी फंड में दिये जा रहे सहयोग के लिए आप धन्यवाद के पात्र हैं।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कांग्रेसजनों को प्रमाण पत्र और टी-शर्ट प्रदान की गईं तथा अभियान में भाग लेने हेतु एक डाक्युमेंटी का भी प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, उपनेता हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, जयवर्धन सिंह, बाला बच्चन, राजीव सिंह, अशोक सिंह, अभा कांग्रेस कमेटी के सचिवगण सजय कपूर, शिव भाटिया, श्रीमती विभा पटेल, योगेश यादव, आरिफ मसूद, कुणाल चौधरी, आशुतोष चौकसे, विक्रांत भूरिया, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया, के.के. मिश्रा, रवि सक्सेना सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

About Author