May 4, 2024

हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे में 5 लापता

दो अज्ञात शव की पहचान के लिए कराएंगे डीएनए टेस्ट

हरदा – हरदा के बैरागढ़ में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 13 लोगों की मौत हुई है। वहीं पांच लोग लापता हैं। पांच परिवारों ने परिजन के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। हादसे में जितने घायल हुए हैं उन सभी की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें कोई भी लापता व्यक्ति नहीं है। घटनास्थल से मिले दो शवों की अब तक पहचान नहीं हो पाई। दोनों शव इतनी बुरी तरह से झुलस चुके हैं कि कोई भी परिवार इनकी पहचान नहीं कर पा रहा है। पुलिस अब डीएनए जांच से इनकी शिनाख्त करेगी। इसके लिए पुलिस ने लापता लोगों के परिजन के खून के सैंपल लिए हैं।
हरदा के सिविल लाइन थाने के टीआई संतोष सिंह चौहान के अनुसार हादसे की जांच में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी जुटे हैं। फोरेंसिक एक्सपर्ट भी अलग-अलग एंगल से घटना की जांच कर रहे हैं। दो अज्ञात शवों की अब तक पहचान नहीं हुई है। जिन परिवारों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है, उनके ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच के जरिए शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। अन्य लापता लोगों को खोजने का काम भी पुलिस कर रही है।

About Author