April 28, 2024

एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर नहीं मिली, बुजुर्ग की इमिग्रेशन-काउंटर पर मौत

80 साल का पैसेंजर न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंचा था, प्लेन से टर्मिनल तक 1.5KM चलना पड़ा

मुंबई – मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर ​​​​​​की कमी के कारण ​फ्लाइट से टर्मिनल तक डेढ़ किलोमीटर पैदल चलने के बाद 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट में न्यूयॉर्क से भारत आए थे। एयर इंडिया ने शुक्रवार (16 फरवरी) को घटना की जानकारी दी
बताया गया कि इमिग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट चेकिंग के दौरान बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल सुविधा देने के बाद नानावती हॉस्पीटल ले जाया गया, लेकिन तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। बुजुर्ग ने अपनी पत्नी को उस पर बैठाया और खुद पैदल चलने लगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं

About Author