May 4, 2024

BJP me shamil 63 netao me 56 hashiye par

भाजपा में शामिल 63 नेताओं में 56 हाशिए पर

भोपाल – कमलनाथ परिवार के भाजपा में शामिल होने की सुगबुगाहट के बीच एक सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। 18 फरवरी को सामने आई इस सूची में ऐसे भाजपा नेताओं के नाम थे, जो कांग्रेस छोड़कर आए हैं। दावा किया गया था कि जब ये कांग्रेस में थे तो पर्याप्त सम्मान मिलता था। अब भाजपा में हाशिए पर हैं।
दैनिक भास्कर ने इस सूची की पड़ताल के लिए इसमें शामिल नेताओं से बात की। उनसे जाना कि क्या वाकई इस दावे में दम है? पता लगा कि पिछले 5 साल में भाजपा में गए 63 नेताओं में 56 हाशिए पर हैं। 7 नेता ही मंत्री या विधायक हैं।
कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए नेताओं की तीन बिंदुओं पर पड़ताल की गई। पहला- क्या भाजपा में वे हाशिए पर हैं? दूसरा- भाजपा में अभी क्या दायित्व मिला? और तीसरा ये कि ये नेता खुद क्या सोचते हैं?

कई पूर्व विधायकों को टिकट भी नहीं मिला

पिछले पांच साल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए अधिकतर नेताओं को प्रदेश कार्यसमिति में तो कुछ को जिला संगठन में समायोजित किया गया है। कई पूर्व विधायकों को इस बार पार्टी ने टिकट से भी वंचित कर दिया। इसके बावजूद वे ये कहकर अपना बचाव कर रहे हैं कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां कब किस कार्यकर्ता की किस्मत पलट जाए, कहा नहीं जा सकता।

About Author