May 4, 2024

कमलनाथ ने कहा- राम मंदिर आपके हमारे चंदे से बना है

बैतूल-हरदा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम की चुनावी सभा में शामिल हुए कमलनाथ

बैतूल – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज (20 अप्रैल) को बैतूल-हरदा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रामू टेकाम की चुनावी सभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि आज प्रयास किया जा रहा संविधान से छेड़छाड़ की जाए। संविधान में संशोधन करें। भारतीय जनता पार्टी यह प्रयास कर रही है। उनका लक्ष्य है संविधान को बदला जाए। आप संविधान, प्रजातंत्र के रक्षक है। इस चुनाव का मायने यह है। आप देश की संस्कृति के रक्षक है। छिंदवाड़ा से तुलना कीजिए किस तरह आपको उपेक्षित किया गया। 20 साल में क्या किया भाजपा ने इसे भ्रष्टाचार प्रदेश बनाया। क्या राम मंदिर का पट्टा आपके पास है। ये राम मंदिर आपके हमारे चंदे से बना। हमारी सबकी अपनी अपनी धार्मिक भावनाएं है। धर्म आचार-विचार का विषय है। राजनैतिक प्रचार का विषय नहीं है।
हम धर्म को राजनैतिक मंच पर नहीं लाते। मैं गर्व से कहता हूं मैं हिंदू हूं। मैंने सबसे बड़ा हनुमान मंदिर छिंदवाड़ा में बनाया, पर मैने उसका कभी प्रचार नहीं किया। इस दौरान ने कमनाथ ने जय श्रीराम के नारे भी लगाए।
बैतूल के आमला के पास चुटकी में यह कार्यक्रम देव पिपरिया ग्राम पंचायत में था। जो आमला बोरदेही मार्ग पर बारंगवाड़ी के पास है।

About Author