May 4, 2024

भोपाल लोकसभा के प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव केपक्ष में कार्यकर्ताओं में भरा जोश

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न

भोपाल – भोपाल लोकसभा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव के चुनाव-प्रचार और कार्यकर्ताओं को बूथ पर कार्य करने की जिम्मेदारी को लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में नरेला विधानसभा सहित लोकसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अपने अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर दिया।
कांग्रेस प्रत्याशी अरुण श्रीवास्तव ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुये कहा कि आप हमारे सेनापति हैं और हम सभी पर पूरी जिम्मेदारी है कि कैसे हमें बूथ तक पहुंचकर कांग्रेस के पक्ष में एक-एक वोट डलवाना है। उन्होंने कहा कि आपकी तरह ही मैं भी एक साधारण कार्यकर्ता हूं।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मेरा मुकाबला भाजपा के आलोक शर्मा से तो है ही लेकिन भाजपा की जुमलेबाजी, झूठ की राजनीति और प्रदेश में बढ़ रही बेहताशा महंगाई, बेरोजगारी, किसानों पर अत्याचार, अजा अजजा के लोगों पर अत्याचार, महिलाओं पर अत्याचार से भी हमारा मुकाबला है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का नारा दे रही है, भाजपा बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाये संविधान को बदलाव करना चाहती है। बाबा साहेब अंबेडकर के कानून को बदलने की कोशिश भाजपा करेगी तो पहली आवाज मैं उठाऊंगा। आप मुझे चुनाव जिताएं मैं आपकी आवाज बनूंगा।
श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भोपाल की धरती पर 2005 से मास्टर प्लान नहीं है। कई कालोनियों को अवैध घोषित किए हैं तो टैक्स क्यों लिया जा रहा है। कांग्रेस ने देश को आजाद कराने के लिए छाती पर गोलियां खाई है। हम इस देश के कानून को बदलने नहीं देंगे।
बैठक में वरिष्ठ नेता ठाकुर सुरेन्द्र सिंह, महेन्द्र जोशी, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष आसिफ जकी, पूर्व महापौर दीपचंद यादव, पूर्व महापौर विभा पटेल, जे.पी. धनोपिया, मनोज कपूर, रवि सक्सेना, ललित सेन, संजय गुप्ता सहित नरेला विधानसभा के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

About Author