May 20, 2024

मंदिर में प्रणाम कर घर पर बम फेंके, हवाई फायर किए

जबलपुर में गुंडा टैक्स वसूलने के लिए फैलाई दहशत

जबलपुर – जबलपुर में बदमाश ने मंदिर में प्रणाम, परिक्रमा की, इसके बाद एक घर पर जाकर बम फेंके। जाते-जाते हवाई फायर भी किए। घटना 6 मई की रात की है। इसके VIDEO सामने आए हैं। पुलिस अब बदमाश की तलाश में जुट गई है। घटना घमापुर थाने के भारत सेवक समाज स्कूल के पास की है। ऐसा उसने दहशत फैलाने के मकसद से किया। बताया जाता है कि बदमाश यहां दुकानदारों से रंगदारी वसूलता है। लोगों को भी परेशान करता है। जिस घर पर बदमाश आनंद ठाकुर ने सुअर मार बम फेंके, उसमें रहने वाले मानसिंह ठाकुर के साथ उसका रंगदारी की मांग को लेकर विवाद हुआ था। मानसिंह प्राइवेट जॉब करते हैं। बताया जा रहा है कि आनंद गुंडा टैक्स और रंगदारी नहीं देने पर पहले भी इसी तरह घरों के बाहर बम फेंकने और फायरिंग कर चुका है। एएसपी सूर्यकांत का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज किया गया है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

About Author