- 82 साल की उम्र में कैंसर से मौत।
- भारत में बिताया था बचपन।
ब्रिटिश एक्ट्रेस डायना रिग का निधन हो गया। उन्होंने ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ और ‘द एवेंजर्स’ में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीता था। डायना 82 वर्ष साल की थीं। वे कैंसर से जूझ रही थीं। रिग का निधन गुरुवार को उनके घर पर हुआ।
डायना रिग का जन्म यूके में हुआ था। उनके पिता बीकानेर के महाराजा के साथ रेलवे इंजीनियर के रुप में काम किया करते थे। डायना का बचपन भारत में बीता था। वे आठ साल की उम्र तक अपने पिता के साथ भारत में रहीं थी। और फिर वापस इंग्लैंड लौट गई थीं। भारत में उन्होंने हिंदी भाषा भी सीखी थी हिन्दी उनकी सेकंड लैंग्वेज थी।
डायना रिग ने ‘द एवेंजर्स’, ‘ऑन हर मैजेस्टीज़ सीक्रेट सर्विस’, ‘एविल अंडर द सन’, जैसी फिल्मों के अलावा फेमस सीरिज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में एक्टिंग की थी। डायना ने गेम ऑफ थ्रोन्स में हाउस टाइरेल मैट्रीक के मालिक ओलेना टाइरेल के रोल में नजर आई थी। ओलेना टाइरेल, जिसका नाम द क्वीन ऑफ थ्रोन्स था। जिसे उनके फैंस ने खूब सराहा था।
डायना रिग ने 1955 में ग्रेजुएशन किया और रॉयल अकादमी ऑफ़ ड्रामेटिक आर्ट में एडमीशन लिया था। वहां उन्होंने दो साल तक एक्टिंग का कोर्स किया था। डायना रिग को ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ की भूमिका के लिए चार बार एम्मिस में नामिनेट किया गया था।
रिग के परिवार में उनकी बेटी दामाद और पोता है। रिग के दामाद गाइ गार्वे एक जाने माने संगीतकार हैं। रिग की बेटी रैचिल स्टर्लिंग ने बताया कि उनकी मां मार्च कैंसर की चपेट में आई थी। स्टर्लिंग ने मां को याद करते हुए कहा कि उनका आखिरी महीना बेहद सुखद और खुशहाल तरीके से बिता। ‘मुझे उनकी बहुत याद आएगी”
More Stories
EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
Narmadapuram me vikshipt nabalik ke rape se akrosh
Atithi shikshako ne khola morcha