April 30, 2024

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा – जिस ईवीएम में चिप है वह हैक हो सकती है

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर वोटिंग जारी है। एक तरफ जहां 28 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- तकनीकी युग में विकसित देश EVM पर भरोसा नहीं करते पर भारत व कुछ छोटे देशों में EVM से चुनाव होते हैं। विकसित देश क्यों नहीं कराते? क्योंकि उन्हें EVM पर भरोसा नहीं है। क्यों? क्योंकि जिसमें चिप है वह हैक हो सकती है।

वोट करने की अपील

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लोगों से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा- मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों में सभी कांग्रेस उम्मीदवारों को विजय श्री की हार्दिक शुभकामनाएं। सत्यमेव जयते।

कमलनाथ ने भी की अपील

पूर्व सीएम कमलनाथ ने लोगों से अपील करते हुए कहा- उपचुनावों के क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं से विनम्र अपील- आज वो अवसर आ गया है, जब हमें अपने बहुमूल्य मत का उपयोग कर सच्चाई का साथ देना है। ये उपचुनाव कोई साधारण चुनाव नही है, यह चुनाव प्रदेश के भविष्य की दशा-दिशा तय करेंगे, देश भर में स्वच्छ, नैतिक व ईमानदार राजनीति का संदेश देंगे।

आपका एक-एक मत लोकतंत्र व संविधान की रक्षा में सहभागी बनेगा, जनमत का सम्मान बढ़ायेगा, प्रदेश के नवनिर्माण में सहभागी होगा, अवसरवादी ताक़तों को सबक़ सिखायेगा। निर्भीक होकर, बग़ैर किसी प्रलोभन में आये, प्रदेश की एक नई तस्वीर व पहचान बनाने के लिये मतदान अवश्य करें।

About Author