
देश में कोरोना के केस में दो दिन पहले हुई बढ़ोतरी के बाद अब इसमें फिर गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में 38,109 नए संक्रमित मिले। 43,869 मरीज ठीक हो गए और 560 की मौत हो गई। यह लगातार 9वां दिन था जब 45 हजार से कम केस आए हैं। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 केस आए थे।
शुक्रवार को एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 6,329 की कमी आई। अब देश में 4.18 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा 1.21 लाख एक्टिव केस केरल में हैं। 1.01 एक्टिव केस के साथ महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 38,109
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 43,869
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 560
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.10 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.02 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.13 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.18 लाख
More Stories
मध्यप्रदेश में पैर पसारता कोरोना, 5 जिलों में निकले पॉजिटिव मरीज
मध्यप्रदेश में फिर हुआ कोरोना विस्फोट, बीते 24 घंटे में आये 25 केस सामने
देश में रविवार को 43,374 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव, 527 की मौत