अभा कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा
भोपाल. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के चुनाव के उम्मीदवार सांसद शशि थरूर शुक्रवार, 14 अक्टूबर 2022 को भोपाल प्रवास पर रहेंगे। वे प्रातः 10 बजे भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रभारी प्रशासन श्री राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया है कि श्री थरूर 14 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करेंगे, तत्पश्चात वे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में ही पूर्वान्ह 11.30 बजे से निर्वाचित प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। श्री थरूर दोपहर में 12.30 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, भोपाल के राजीव गांधी सभाकक्ष में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। श्री थरूर दोपहर 2 बजे भोपाल से दिल्ली रवाना हो जायेंगे।
More Stories
शंभू बॉर्डर पर जख्मी किसानों के शरीर से निकले पैलेट्स
X बोला- सरकार ने कई अकाउंट-पोस्ट हटाने को कहा
जम्मू-कश्मीर के पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक के घर CBI रेड