May 5, 2024

भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के बूंदी से शुरू, अशोक गहलोत भी हुए शामिल

नई दिल्ली- कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा कुछ पल विश्राम के बाद शनिवार को फिर से शुरू हो गई. भारत जोड़ो यात्रा एक दिन के अवकाश के बाद फिर से शुरू हुई है. राजस्थान में आज भारत जोड़ो यात्रा का छठां दिन है. आज पदयात्रा की शुरुआत बूंदी ज़िले के केशोरायपाटन से हुई. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए.

सुबह 8 बजे से पदयात्रा रिलायंस पेट्रोल पंप, रंगपुरिया, केशवरायापाटन, लालसोटा- कोटा राजमार्ग से शुरू हुई थी. वहीं 11 बजे भारत जोड़ो यात्रा अरनेठा गांव पहुंच कर थोड़ा विश्राम लेगी. फिर इसके बाद दोपहर 3:30 बजे यात्रा का दूसरा पड़ाव प्रारंभ हो कर बालापुर चौराहा कपरेन पहुंचेगी. यात्रा का अंतिम प्वाइंटबालापुर चौराहा रखा गया है. राजस्थान में पहले पड़ाव में यात्रा आज 13.8 किमी का सफर तय करते हुए अरनेठा पहुंचेगी. बता दें कि यात्रा में आज सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी शामिल हो सकते हैं.

महिला शक्ति पदयात्रा
भारत जोड़ो यात्रा में महिलाओं की भागेदारी को बढ़ाने के लिए 12 दिसंबर को महिला दिवस रखा गया है. यह महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया जाएगा, इसलिए इसे महिला शक्ति पदयात्रा का नाम दिया गया है. राजस्थान में 12 को सवाई माधोपुर में महिला शक्ति पदयात्रा का आयोजन किया गया है. जिसमें सिर्फ महिलाएं ही शामिल होंगी. इससे पहले भी सोनिया गांधी अक्टूबर महीने में कर्नाटक के मांड्या में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं और राहुल गांधी के साथ उन्होंने पदयात्रा की थी.

About Author